फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी से नकदी लूटकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंककर्मी से नकदी लूटकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र में बंधन बैंक के कर्मचारी से 90 हजार रुपये लूट कर भाग रहे बाइक सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने गांव मोर माजरा गांव के जंगल में घेर में लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए और एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दो घायल बदमाशों सहित रेकी करने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से 52 हजार रुपये, दो तमंचे और दो बाइक बरामद की है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के कस्बा रोहाना निवासी अजय कुमार कस्बा थानाभवन में स्थित बंधन बैंक में कर्मचारी है। वह सोमवार दोपहर करीब एक बजे ग्राहकों से कलेक्शन कर सिक्का से बाइक से थानाभवन लौट रहे थे। शुगर मिल के पास स्थित धर्म कांटे के सामने पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने अजय की बाइक को धक्का देकर गिरा दिया और उससे 90 हजार रुपये लूट लिए थे। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश आलिम व शाहरुख निवासी गांव खंदरावली थाना कांधला है। फरार बदमाश वसीम निवासी गांव सिक्का थाना बाबरी बताया जा रहा है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पुलिस ने इस घटना की रेकी करने वाले सालिम निवासी गांव जसोई थाना तितावी और गुलजार उर्फ सोनू निवासी गांव सिक्का थाना आदर्श मंडी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें