फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से शाम तक गुल रही बिजली, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से शाम तक गुल रही बिजली, लोग परेशान
विज्ञापन

झिंझाना। कस्बे की विद्युत आपूर्ति सुबह छह बजे से देर शाम तक ठप रही। घंटों तक बिजली गुल रहने से इनवर्टर भी फेल हो गए। भीषण गर्मी व उमस से लोग दिनभर परेशान रहे। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई।
सुबह करीब छह बजे कस्बा झिंझाना की बिजली गुल हो गई थी। कस्बे के नागरिक बिजली अधिकारियों के पास फोन कर बिजली आने की जानकारी लेते रहे। बिजली अधिकारी व कर्मचारी आधा घंटे बाद बिजली आने की संभावना जताते रहे। मगर, शाम छह बजे तक भी कस्बे को बिजली नहीं मिली। इसी वजह से अधिकांश लोगों के इंवर्टर फेल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली नहीं आने से शाम को नगर पंचायत द्वारा पेयजल आपूर्ति भी नहीं की जा सकी। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, भीषण गर्मी व उमस से लोग दिनभर परेशान रहे। झिंझाना के उपखंड अधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे के बिजलीघर की मशीन खराब हो गई थी। जिसे ठीक करने में कर्मचारी लगे हुए है। मशीन ठीक होते ही विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें