फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर घरों में पढ़े नमाज, सादगी से मनाएं त्योहार

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में ईद की तैयारी के मद्देनजर मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक करते डीएम और एसपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन का पालन करते हुए एहतियात बरतें। ईद उल फितर का त्योहार घरों में रहकर सादगी से मनाएं और घर पर ही नमाज अदा करें।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में ईद पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद में अभी भी कोरोना पॉजिटिव के केस हैं। इसलिए सभी को एहतियात बरतने की जरूरत है। इस मुश्किल समय में यह निर्णय ले कि हम कहीं पर भी सामूहिक रूप से कोई कार्यक्रम नहीं करेंगे। अपनी और अपने परिवार की सेहत को ध्यान में रखते हुए सादगी के साथ घर पर रहकर ही अपने त्योहार को मनाएंगे। इसके साथ ही घरों पर ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईद की नमाज पढ़ेंगे। डीएम ने धर्मगुरुओं से बिजली, पानी आदि की समस्याओं के बार में पूछा तो सभी ने व्यवस्थाएं दुरुस्त होना बताया। डीएम ने मुस्लिम धर्मगुरुओं द्वारा दिए गए सुझावों को सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी प्रशासन को हर तरह का सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि कहीं पर सामूहिक कार्यक्रम न करें और शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। लॉकडाउन को लेकर सरकार की गाइड लाइन का पालन करें। एसपी ने कहा कि अगर बाहर से कोई प्रवासी श्रमिक या अन्य कोई व्यक्ति आता है तो प्रशासन को इसकी सूचना दे ताकि उसकी जांच कराई जा सके ताकि सभी सुरक्षित और स्वस्थ रह सकें। बैठक में एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, नगर पंचायत जलालाबाद के चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, झिंझाना नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद नौशाद, मौलाना ताहिर कैराना आदि मुस्लिम धर्मगुरु मौजूद रहे।

शामली कलेक्ट्रेट में ईद की तैयारियों के मद्देनजर मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक करते डीएम और एस?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें