फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में ईद की रौनक, खूब हुई खरीदारी

विज्ञापन
कैराना में अलविदा जुमे पर कॉस्मेटिक शॉप पर खरददारी करतीं महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। लॉकडाउन के बावजूद लोगों में ईद का पूरा उत्साह है। शुक्रवार को शहर के बाजारों में इसका नजारा देखने को मिला। सुबह दुकानें खुलते ही लोग बाजार में ईद की शॉपिंग करने निकल गए। रेडीमेड गारमेंट, जूते चप्पल, मोबाइल शॉप पर जबर्दस्त भीड़ रही। किसी ने ईद के लिए पेंट शर्ट खरीदे तो किसी ने शेरवानी। ड्राई फुट्स भी खूब बिके। कुछ जगह तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना मुश्किल हो गया था। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार सुबह सात से 11 बजे तक शहर का दौरा कर बाजारों का हाल जाना।
विज्ञापन

खीर के लिए ड्राई फूट लेने पहुंचा यामीन
शहर के कलंदरशाह निवासी यामीन ने बताया कि कि ईद पर खीर बनेगी इसके लिए मेवे, सवई आदि खरीदने आया है। घर से सामान का पर्चा लिखकर दिया है। वही सामान बाजार से खरीद रहा है। मेवे के बाद कपड़े खरीदने हैं। इसके अलावा कुड़ाना निवासी कयूम जूते-चप्पल की दुकान पर पहुंचा। बताया कि इस बार बाजार बंद थे। अभी तक ईद के लिए कुछ नहीं खरीदा गया है। बच्चों ने नए जूतों की मांग की है। मोबीन परिवार के सदस्यों के साथ ईद की शॉपिंग करने आया था। साथ में परिवार की महिलाएं भी थी जो एक दुकान से चूड़ियां और शृंगार का आइटम खरीद रही थी। बोला इस बार हालांकि ईद की खुशियां लॉकडाउन की वजह से थोड़ी कम है।
नई जींस टी-शर्ट लेने आए हैं
शकील और आसिफ दोनो ईद के लिए नई पेंट शर्ट लेने आए थे। रेडीमेड शॉप पर पहुंचे दोनों ने बताया कि ईद पर पेंट और टी-शर्ट के अलावा नए जूते भी लेने हैं। आज सुबह ही घर से निकल गए थे। कई सामान घर ले जाने हैं। इसके अलावा शहर के अधिकांश व्यापारियों ने बताया कि इस बार ईद पर पहले जैसी भीड़ नही है। केवल पांच घंटे को सप्ताह में तीन दिन दुकान खुलने का मौका मिला है। अब ईद के दिन ही दुकान खुलेंगी। कुल मिलाकर इस बार शादी के सायों के साथ ईद की दुकानदारी भी कम हो गई।
विज्ञापन

...इसलिए बाजार में रही भीड़
लॉकडाउन-4 में पुलिस प्रशासन ने दुकानें खुलने का जो शेड्यूल तय किया है उसके अनुसार रेडीमेड कपड़ों, कपड़ा, मोबाइल, जूते चप्पल, शृंगार आइटम, ज्वेलरी शॉप आदि की दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही खुलेंगी। आज ये दुकानें खुली थी। शनिवार को ये दुकानें बंद रहेंगी। रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से पूरे जिले की दुकानें बंद रहेंगी। यानी अब सोमवार को ही इनके खुलने का नंबर आएगा और पूरी संभावना है कि सोमवार को ईद हो सकती है। ऐसे में ईद से पहले शॉपिंग के लिए शुक्रवार को ही दुकानें खुलनी थी। इसलिए लोग सुबह ही खरीदारी करने पहुंच रहे थे।

कैराना के मीना बाजार में अलविदा जुमे पर खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली के बडा बाजार स्थित गारमेंट की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में बच्चों को कपडे़ दिलाती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में ईद पर रेडीमेड शॉप पर खरीदारी करता युवक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें