फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे चिकित्सक
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने सीएचसी शामली में कोरोनारोधी टीकाकरण का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि ओपीडी के पर्चे पर मरीज का टीकाकरण हुआ है या नहीं जरूर लिखें। जिन मरीजों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

सोमवार सुबह डीएम सीएचसी शामली पहुंचीं। उन्होंने सीएचसी में किशोर और व्यस्कों के टीकाकरण के लिए बनाए गए बूथों पर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कोल्ड चेन में वैक्सीन के रखरखाव की स्थिति देखी। डीएम ने चिकित्सकों से यह भी कहा कि ओपीडी में पर्चे पर यह अंकित किया जाए कि मरीज का टीकाकरण हुआ है या नहीं। अगर टीका नहीं लगा है तो उसे टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने टीकाकरण के लिए बूथों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान बूथों पर टीकाकरण कराने पहुंचे किशोरों से डीएम ने कहा कि अपने परिवार के सभी सदस्यों, मित्रों और आसपास रहने वाले लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें और उन्हें टीका लगवाने में उनकी मदद भी करें। साथ ही टीके की पहली डोज के बाद दूसरी डोज भी समय से लगवाने के लिए कहा। इस अवसर पर सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास, डॉ. दीपक, डॉ. सोमपाल, डॉ. अनुपम सक्सेना और हनीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें