फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दस मार्च को विधानसभा निर्वाचन-2022 की मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा की 14-14 टेबिल लगाई जाएंगी। इसके अलावा बैलेट पेपर की मतगणना की एक टेबल अलग से रहेगी। बिना अधिकृत कार्ड प्रवेश वर्जित रहेगा। मोबाइल फोन को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को शामली मंडी में आगामी दस मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियों के मद्देनजर शामली मंडी स्थल पर पहुंचकर डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव ने व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों अफसरों ने मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबिलों पर मतगणना होगी। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन प्रभारी वेदपाल सिंह अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें