फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों के कम भुगतान करने पर डीएम हुई नाराज, कठोर कार्रवाई की दी चेतावनी

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेतीं डीएम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कम भुगतान करने पर डीएम नाराज, कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने चीनी मिलों की अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान व पेराई सत्र 2021-22 के संचालन की तैयारियों को लेकर बैठक की। समय पर बकाया भुगतान न करने वाली चीनी मिल के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
शामली, ऊन व थानाभवन चीनी मिलों के गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा के दौरान जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले की चीनी मिलों पर वर्ष 2020-21 पेराई सत्र का 1142.96 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य बकाया था। चीनी मिलों ने 746.80 करोड़ का कुल बकाया भुगतान किसानों को किया है। तीनों चीनी मिलों पर 396.16 करोड़ का बकाया है। जिसमें शामली मिल पर 117.21 करोड़, ऊन चीनी मिल पर 87.44 करोड़, थानाभवन चीनी मिल पर 191.51 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीओ ने बताया कि डीएम जसजीत कौर ने शामली चीनी मिल को 40 करोड़, ऊन को 28 करोड़, थानाभवन मिल को 49 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान अक्तूबर में करने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कम भुगतान पर नाराजगी प्रकट की। बकाया गन्ना भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के अफसरों को कार्रवाई चेतावनी दी है। बैठक में शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, विजित जैन, थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर, मुख्य गन्ना एकाउंट सुभाष बहुगुणा, ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें