फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना क्षेत्र में डेंगू से सात दिन में तीसरी महिला की मौत

विज्ञापन
कैराना के मोहल्ला रेतावाला में खुले नाले पर उड़ते मच्छर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना में डेंगू से सात दिन में तीसरी महिला की मौत
विज्ञापन

शामली, कैराना। डेंगू का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे मोहल्ला रेतावाला निवासी 45 वर्षीय महिला की डेंगू के कारण चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इससे पहले खुरगान व मोहम्मदपुर राई निवासी दो महिलाओं की भी डेंगू के कारण मौत हो गई थी।
मोहल्ला रेतावाला निवासी बाग ठेकेदार हाजी सलीम की पत्नी सायरा (45) को मंगलवार सुबह तेज बुखार होने पर परिजन शामली के प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए, जहां डाक्टर ने उसे डेंगू होने की पुष्टि की थी। सायरा की हालत में सुधार नहीं होने पर बुधवार शाम उसे पानीपत रेफर कर दिया गया। सायरा के पति हाजी सलीम ने बताया कि पानीपत के प्राइवेट हास्पिटल में उसकी प्लेटलेट्स 36 हजार थी, लेकिन बृहस्पतिवार को प्लेटलेट्स घटकर 19 हजार रह गई थी। बाद में हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार शाम वह अपनी पत्नी को चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां दो घंटे बाद रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह कैराना वापस आकर परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सपुर्द-ए-खाक कर दिया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि शनिवार को वो अपनी टीम के साथ खुरगान, मोहम्मदपुर राई व कैराना के मोहल्ला रेतावाला में जाएंगे। सभी स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही कैंप लगाकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

खुले नालों में पनप रहे हैं मच्छर
कस्बे में कई स्थानों पर गंदे पानी के खुले नाले हैं। नालों में बहने वाले गंदे पानी पर मच्छर उड़ते दिखाई देते हैं। नगर पालिका के कर्मचारी नालों की सफाई तो कर देते है, लेकिन वहां एंटी लार्वा दवा का छिड़काव नहीं करते।
सात दिन में डेंगू के कारण तीन महिलाओं की मौत
क्षेत्र के गांव खुरगान निवासी नवाब अली की पत्नी सायरा बानो की डेंगू के कारण शनिवार सुबह मौत हो गई थी, जबकि नवाब अली का पानीपत के प्राइवेट हास्पिटल में डेंगू का उपचार चल रहा है। मंगलवार रात डेंगू से पीड़ित गांव मोहम्मदपुर राई निवासी नसरीन (35) की मौत हो गई थी जबकि बृहस्पतिवार रात मोहल्ला रेतावाला निवासी सायरा (45) की भी चंडीगढ़ मेडिकल कालेज में डेंगू से मौत हो गई।
विज्ञापन

बुखार के लक्षण वाले 70 लोगों को दवाई बांटी
कैराना। डेंगू के तीन मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव खुरगान व मवी में कैंप लगाकर 70 लोगों को दवाई वितरित की। एक सप्ताह में डेंगू से 3 महिलाओं की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को गांव खुरगान में बुखार के लक्षण वाले 30 लोगों को दवाइयां वितरित की गई। गांव मवी में भी 40 लोगों को दवाइयां वितरित की गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि खादर क्षेत्र में बुखार के मद्देनजर प्रतिदिन हेल्थ कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा सभी आशाओं को गांव में, जिन लोगों को बुखार के लक्षण हैं, उनके सैंपल लेकर स्लाइड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। आशा कार्यकर्ता बुखार से ग्रस्त मरीजों की स्लाइड बनाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमा करेंगी। जांच के बाद मरीजों का इलाज किया जाएगा।

कैराना के गांव मवी में बुखार के मरीजों को दवा वितरित करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें