फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी बालक टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। एमच्योर कबड्डी एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को 15 सदस्यीय जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी बालक टीम का चयन किया गया। चयनित टीम 18 सितंबर से मथुरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन

जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि बसेड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के बाद 15 सदस्यीय जिला स्तरीय टीम का चयन किया गया। जिसमें गांव सोरम के शानू, अर्णव, आर्यन, रसूलपुर जाटान के राजन, राहुल, बसेड़ा के लविश, आर्यन, फरमान, गांव बरवाला के सावन, किनौनी के विश्वास, मौहम्मदपुर के दुष्यंत, इटावा के अभिषेक, भोकरहेड़ी के आकाश, काकड़ा के अभिषेक और सावन का चयन किया गया है। टीम के मैनेजर बालिंद्र बालियान और कोच प्रो कबड्डी खिलाड़ी राहुल बालियान होंगे। चयनित टीम 18 सितंबर से राधा माधव इंटर कालेज सतोहा गोवर्धन रोड मथुरा में आयोजित दो दिवसीय 45वीं जूनियर बालक (जोन ए) ओपन स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिसमें प्रदेश स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें