शामली में बड़ी माता मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए उमड़े श्रद्घालु।
- फोटो : SHAMLI
शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित बड़ी माता शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने माता रानी को हलवा पूरी का भोग लगाया और चुनरी के साथ शृंगार का सामान अर्पित करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। लंबी कतारों में लगकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था की गई थी। होली के बाद शहर की बड़ी माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि पूजा अर्चना करने से कष्टों का निवारण हो जाता है। सच्चे मन से पूजा करने से सभी मन्नतें पूरी होती हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। मौके पर पंडित अशोक शर्मा, मुकेश गोयल, धनेन्द्र संगल, नरेश, नीरज संगल, देवानंद गौड़, मोहित त्यागी मौजूद रहे।