शामली। जिले में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के पहले दिन पांच साल तक के 106494 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। लक्ष्य के सापेक्ष 45 प्रतिशत बच्चों को यह दवा पिलाई गई है। सोमवार से पांच दिन तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य टीमें छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी।
रविवार को सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बनत नगर पंचायत में और प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बूथों पर फीता काटकर व बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान शुरू किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में 236598 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
पहले दिन 684 बूथों पर 99532 बच्चों को दवा पिलाई गई। इसके अलावा 36 ट्रांजिट टीमों द्वारा 6414 बच्चों को और मोबाइल की 25 टीमों ने 548 बच्चों को दवा पिलाई। इस तरह से जिले में 106494 बच्चों को पहले दिन पोलियो की दवा पिलाई गई, जो लक्ष्य का 45.01 प्रतिशत है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक छूटे हुए बच्चों को स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
ब्लाकवार बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
ब्लाक - लक्ष्य - बच्चे
शामली - 18981 - 6018
कुड़ाना - 22438 - 12171
कैराना - 53034 - 32159
कांधला - 43764 - 17669
थानाभवन - 49195 - 19627
ऊन - 49186 - 18750