फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलों को 205 खरीद केंद्र आवांटित हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की चीनी मिलों को 205 खरीद केंद्र आवंटित
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त ने जिले की चीनी मिलों को 205 गन्ना खरीद केंद्र आवंटित कर दिए हैं। नए गन्ना सुरक्षण आदेश में शामली चीनी मिल के पिछले वर्ष की तरह 32 खरीद केंद्र ही रखे गए हैं जबकि ऊन चीनी के दो खरीद केंद्र बढ़कर 94 हो गए हैं। थानाभवन चीनी मिल के दो खरीद केंद्र ऊन चीनी मिल और छह खरीद केंद्र तितावी चीनी मिल को हस्तांतरित कर दिए गए हैं। थानाभवन मिल के 79 गन्ना खरीद केंद्र रह गए हैं।
प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने गन्ना सुरक्षण की बैठक में जिले की चीनी मिलों को 205 गन्ना खरीद केंद्र आवंटित कर दिए। सूची में शामली चीनी मिल के 32, थानाभवन चीनी मिल के 79, ऊन चीनी मिल के 94 खरीद केंद्र शामिल हैं। पिछले साल शामली चीनी मिल को 32, थानाभवन मिल को 83 व ऊन चीनी मिल के पास 92 खरीद केंद्र आवंटित किए गए थे। इस बार भी शामली चीनी मिल के पास 32 खरीद केंद्र हैं। थानाभवन चीनी मिल के आठ खरीद केंद्र कम किए गए हैं, जिसमे दो खरीद केंद्र ऊन चीनी और छह खरीद केंद्र तितावी मिल को आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले की चीनी मिलों की गन्ना रिकवरी बहुत कम है। इससे चीनी मिलों का चल पाना कठिन है। शुक्रवार को ऊन चीनी मिल की गन्ना रिकवरी 6.86 प्रतिशत, थानाभवन चीनी मिल की गन्ना रिकवरी 7.02 प्रतिशत, शामली चीनी मिल की गन्ना रिकवरी 7.08 प्रतिशत रिकार्ड की गई है।
जिले की खरीद केंद्रों का ब्योरा
मिलें खरीद केंद्र वर्ष 2020-21 वर्ष 2021-22
1- शामली 32 32
2- थानाभवन 83 79
3- ऊन 92 94
कुल खरीद केंद्र 207 205
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें