फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिगत जनगणना कराने व कृषि कानून वापस लेने की मांग

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देते राष्ट्रीय पिछडा वर्ग मोर्चा के सदस्य - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जातिगत जनगणना कराने व कृषि कानून वापस लेने समेत अन्य मांगों का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आजादी के बाद से पिछड़े वर्ग के लोग अपने अधिकारों से वंचित हैं। इसलिए जातिगत जनगणना जरूरी है। किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं। उन्होंने ईवीएम के साथ में लगी पेपर ट्रेल मशीन से निकलने वाली पर्चियों का शत-प्रतिशत मिलान कराने या फिर बैलेट पेपर से चुनाव कराने, पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण को समाप्त करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर 29 अक्टूबर से पूरे देश में जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन, 12 नवंबर को तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन, 25 नवंबर से तहसील स्तर पर प्रदर्शन व जेल भरो आंदोलन और 10 दिसंबर को भारत बंद करेंगे। इस मौके पर इंद्रजीत सैनी, महेश कुमार त्यागी, अरविंद कुमार, राजेश कुमार एडवोकेट, राजबहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें