फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में चहका बाजार, उम्मीद से अधिक हुआ कारोबार

विज्ञापन
शामली कपडे की दुकान पर खरिदारी करती महिलाएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
नवरात्र में चहका बाजार, उम्मीद से अधिक हुआ कारोबार
विज्ञापन

शामली। नवरात्र पर करीब 500 करोड़ के कारोबार से शहर के कारोबारियों पर महालक्ष्मी की खूब कृपा बरसी। उम्मीद से अधिक ग्राहकी ने कोरोना से छाई मायूसी को दूर कर दिया। वैसे तो नवरात्र में हर दिन बाजारों में खूब ग्राहक उमड़े और जमकर खरीदारी हुई। शुक्रवार को दशमी पर भी अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। यह सिलसिला दीपावली और उसके बाद सहालग में भी जारी रहने की उम्मीद से कारोबारी खुश हैं।
इस नवरात्र में पहले नंबर पर ऑटो मोबाइल, दूसरे पर सराफा और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। जबकि तीसरे पर रेडिमेड सेक्टर रहा। अनुमान है कि 100 करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल उत्पाद का कारोबार रहा। श्री लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक मनोज और सचिन ने बताया कि कोरोना के बाद नवरात्र में अच्छा कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, 65 करोड़ रुपये का रेडीमेड कपड़ों और करीब 100 करोड़ रुपये का सराफा कारोबार हुआ है। फैशन इरा के मालिक अग्निवेश वशिष्ठ का कहना है कि करवाचौथ और दीपावली के लिए लोगों ने कपड़े खरीदे हैं। इसके अलावा सहालग के लिए भी लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है।
नवरात्र में बाजारों में रही ग्राहकों की भीड़
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष पवन संगल ने बताया कि नवरात्र के दिनों में कारोबारियों ने अच्छा कारोबार किया। इसमें प्रमुख रूप से कपड़े और शादी की सामानों की बिक्री शामिल है। पूरे नवरात्र बड़ा बाजार, माजरा रोड मार्केट, गांधी चौक मार्केट, वीवी इंटर कॉलेज रोड मार्केट, कबाड़ी बाजार समेत अन्य बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही।
घर पहुंचे 100 करोड़ के गहने
सराफा व्यापारी रवि संगल ने बताया कि नवरात्र में अनुमानित 100 करोड़ रुपये के गहने ग्राहक खरीद कर घर ले गए। इनमें अधिकतर वे ग्राहक हैं, जिनके परिवार में नवंबर-दिसंबर में शादी है। सराफा कारोबार धनतेरस के दिन ऊंचाई पर पहुंचेगा।
400 वाहनों की हुई बिक्री, धनतेरस पर भी उम्मीद
आशा ऑटो एजेंसी के मालिक पुष्पेंद्र शर्मा और न्यू ऐज टीवीएस के प्रदीप सिंघल का कहना है कि नवरात्र में करीब 400 वाहनों की बिक्री हुईं। नवरात्र के शुरूआत में वाहनों की बिक्री अधिक हुई। अभी कई लोगों ने धनतेरस के लिए बुकिंग करा रखी है। धनतेरस पर भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
नवरात्र में हुए करीब 450 जमीन के बैनामे
शामली, कैराना व ऊन तहसील में नवरात्र के दौरान करीब 450 बैनामे हुए। इनमें अधिकतर बैनामे प्लाट के रहे। शामली तहसील के उप निबंधक का कहना है कि कोरोना काल के चलते पिछले कई माह से बैनामों कराने वालों की संख्या कम रहती थी। अब नवरात्र में बैनामा कराने वालों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

कोरोना की मार से उबरा बाजार
प. उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेशाध्यक्ष और कारोबारी घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि नवरात्र में करीब 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। ऑटो मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सराफा, रेडिमेड, बर्तन का थोक कारोबार उम्मीद के मुताबिक रहा। दीपावली और उसके बाद शुरू होने वाले शादी के सीजन को देखते हुए कारोबारी कोरोना की मार से उबर जाएंगे।

शामली कपडे की दुकान पर खरिदारी करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली माजरा रोड पर इलक्ट्रोनिक्स की दुकान पर वांशिग मशीन की खरिदारी करते लोग- फोटो : SHAMLI

ामली दिल्ली रोड पर शोरूम में बाईक के बारे जानकारी लेते लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें