फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित समस्याओं के निरस्तारण की मांग

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में तहसीलदार को ज्ञापन देते शिक्षक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
लंबित समस्याओं के निस्तारण की मांग
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने वर्तमान और लंबित समस्याओं को निस्तारित करने की मांग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को दोनों शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक कलक्ट्रेट पहुंचे और तहसीलदार संतकुमार को 21 सूत्रीय मांगों से संबंधित एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में प्रदेेश में एक अप्रैल 2005 व उसके बाद नियुक्त शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कर्मचारी हेेेतु पुरानी पेंशन बहाल करने, परिषदीय शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की तरह कैशलैश चिकित्सा, एसीपी व उपार्जित अवकाश देने, सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति करने, मृतक शिक्षकों के आश्रितों को ग्रेच्युटी का भुगतान करने, मृतक शिक्षकों के आश्रितों को ग्रेच्युटी का भुगतान करने, शिक्षकों को सामूहिक बीमा राशि को 10 लाख रुपये देने, उप्र शिक्षा सेवा अभिकरण को वापस लेने आदि मांगें की गई। मौके पर धीरेंद्र ब्रह्मचारी, पवन जावला, अमित कुमार, संदीप, कुलदीप, गौरव कुमार, सुनील कुमार, आदेश पंवार और सिकेंद्र निर्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें