फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना और शामली के 16 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग भी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा की कैराना के सात और शामली के नौ बूथों पर पुनर्मतदान की मांग को भी खारिज कर दिया है। इससे पहले गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भी थानाभवन के 40 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन

ये अधिकांश बूथ मुस्लिम बहुल है, भाजपा प्रत्याशी एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन और भाजपा जिलाध्यक्ष ने कैराना के सात और शामली नौ बूथों पर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए जिले में 56 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग की थी। इन्होंने आरोप लगाया था कि रालोद और सपा के दबंग नेताओं ने बूथों पर कब्जा कर फर्जी मतदान कराया। गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों को डरा-धमकाकर मतदान नहीं करने दिया। मतदान के दिन भी ट्विटर और मेल से इसकी शिकायत की गई थी।
भाजपा कैराना सीट के जिन बूथों की शिकायत की थी, उनमें बूथ संख्या-279, 280, 281, 284, 289, 322 व 323 शामिल है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने पुनर्मतदान की मांग को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने भी पूरी मतदान प्रक्रिया को सही पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाभवन के इन बूथों की हुई थी शिकायत
गांव बुंटा के चार बूथ
गांव गुर्जरपुर में एक बूथ
गांव टपराना के चार बूथ
गांव अगड़ीपुर का एक बूथ
गांव सोहंजनी उमरपुर के तीन बूथ
कस्बा जलालाबाद के 13 बूथ
इरशादपुर का एक बूथ
भैसानी इस्लामपुर के 11 बूथ
गांव सोंटा के दो बूथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें