फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में अनुसूचित जाति के युवक के हत्यारों को फांसी की मांग

विज्ञापन
कैराना में एसडीएम को ज्ञापन देते नेशनल भीम आर्मी के कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
राजस्थान में अनुसूचित जाति के युवक के हत्यारों को फांसी की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, कैराना। पिछले दिनों राजस्थान में अनुसूचित जाति के एक युवक की हत्या के विरोध में नेशनल भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। इस मामले के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

नेशनल भीम आर्मी (बहुजन एकता मिशन) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कटारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता कैराना तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम संदीप कुमार को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में भीम आर्मी कार्यकर्ता जितेंद्र पाल सिंह की लंबी मूंछ रखने के विरोध में कुछ दबंगों ने हत्या कर दी थी। इसके अलावा जिला मुजफ्फरनगर के सिसौली में भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद कुमार पर जानलेवा हमला किया गया। लोकेश कटारिया ने कहा कि हत्यारों को फांसी की सजा नहीं दी तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राहुल कुमार, रविंद्र सिंह, संजय कुमार, विपिन व मोहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें