फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी बना कर किशोरी को अश्लील मेसेज भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी आईडी बना कर किशोरी को अश्लील मेसेज भेजे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, कैराना। इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना कर किशोरी को अश्लील मेसेज भेजने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक युवक इंस्टाग्राम आईडी से उसकी 15 वर्षीय पुत्री को लगातार अश्लील मैसेज भेज रहा है। उसकी बेटी ने अपने परिवार के लोगों को बताया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने इंस्टाग्राम से युवक से संपर्क किया तो आरोपी गाली-गलौज व धमकी देने लगा। जानकारी करने पर पता चला कि युवक ने फर्जी नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही साइबर सेल की टीम ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से किशोरी को अश्लील मेसेज भेजने के आरोपी का पता लगा लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें