फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहलीपुर गांव के तीनों घरों में घुसे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
माहलीपुर गांव के तीनों घरों में घुसे बदमाश
विज्ञापन

कांधला (शामली)। थाना क्षेत्र के गांव माहलीपुर में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने तीन घरों में घुसकर परिवार के सदस्यों से मारपीट और लूटपाट की। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची तो प्राथमिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का निकला।
माहलीपुर निवासी नजर मोहम्मद का अपने पारिवारिक भाइयों से विवाद चला रहा है। शुक्रवार सुबह मोहम्मद नजर गांव के ही कवर और सफात के साथ थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात कुछ बदमाश उनके घर में घुस गए। नजर मोहम्मद व उसकी पत्नी मन्नू से मारपीट करते हुए एक लाख की नकदी व जेवरात लूट ले गए। आरोप है कि वारदात के दौरान बदमाशों ने नजर की पत्नी मन्नू के कानों के कुंडल भी लूट लिए। लूट की वारदात की सूचना पर पुलिस गांव में नजर मोहम्मद, सफात व कवर हसन के घर पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ने पुलिस को बताया कि कुछ बदमाश उनके घर घुस आए थे और उनसे मारपीट करते हुए वहां से नगदी व जेवरात भी लूट कर ले गए हैं। मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि किसी की तरफ से कोई तहरीर अभी नहीं आई है। मोहम्मद नजर व उसकी पत्नी के साथ में मारपीट हुई है। दोनों का मेडिकल करा दिया गया है। नजर मोहम्मद का अपने पारिवारिक भाइयों से पुराना विवाद चला आ रहा है। उसी के चलते यह वारदात हुई। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें