फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 5594 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके

विज्ञापन
कैराना के मदरसा अरबिया इशातुल इस्लाम में कोरोना वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जनपद में 5594 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
विज्ञापन

शामली/कैराना। जिले में 49 बूथों पर 5594 लोगों को टीके लगाए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 18 से 44 साल के लोगों को 35 बूथों पर टीके लगाए गए। 5500 के लक्ष्य के सापेक्ष 4492 लोगों को टीके लगे। इनमें 4149 लोगों को पहली डोज व 343 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 81.67 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 446 वॉयल खर्च हुई।
इसके अलावा 45 प्लस वाले लोगों को 14 बूथों पर टीकाकरण हुआ। 1400 के लक्ष्य के सापेक्ष 1102 लोगों को टीके लगे हैं। 771 को पहली डोज और 331 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 78.71 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 112 वॉयल खर्च हुई। इस तरह से जिले में 5594 लोगों को टीके लगे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शनिवार को 4 वर्ष से अधिक लोगों को छह बूथों पर और 18 से 44 साल के लोगों को नौ बूथ पर टीकाकरण किया जाएगा। उधर, कैराना में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि कैराना सीएचसी पर 97, केनरा बैंक के पास स्थित शिव मंदिर में 220, ऊंचा गांव में 147, बामनौली में 80, पंजीठ में 120, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में 103 और पानीपत रोड स्थित मदरसा इशातुल इस्लाम में 131 युवकों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। प्राइमरी शास्त्री स्कूल में 45 वर्ष से ऊपर के 114 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसा इशातुल इस्लाम में व्यवस्था बनाने में मदरसा प्रबंधक मौलाना बरकतुल्ला अमीनी, मास्टर समुल्लाह खान, डॉ. अजमतुल्लाह खान, जोगेंद्र वाल्मीकि, देवानंद, साजिद खान, सागर, अतीक, फारुख बागवा, दानिश मेंबर और इंतजार अंसारी का सहयोग रहा। इसके अलावा ब्लॉक कार्यक्रम ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सीएचसी व तीतरवाड़ा में 117 लोगों की कोरोना जांच एंटीजन किट से की। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा 115 लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच को प्रयोगशाला भेजे गए। जिनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें