फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब भेजने के नाम पर ठगी

Tue, 09 May 2017 12:27 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
शामली। सऊदी अरब में नौकरी और वीजा बनवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 1.60 लाख की ठगी कर ली गई।  मोहल्ला पंसारियान निवासी इरफान ने बताया कि उसकी हेयर ड्रेसर की दुकान पर संदीप चौहान पुत्र जयपाल सिंह निवासी जसाला कांधला आया करता था और    विदेश में नौकरी पर लगवाने की बात किया करता था।
विज्ञापन


उसने भी अपने भाई की नौकरी लगवाने की बात कही। दोनों के आश्वासन पर उसने जनवरी 2016 को संदीप   और एक अन्य सराफत अली निवासी गुलावठी तहसील, जिला बुलंदशहर को दुबई में पैट्रोल मैकेनिक की नौकरी लगवाने के लिए एक लाख साठ हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि इन दोनों ने     चार माह का समय दिया था, लेकिन पासपोर्ट और वीजा नहीं बनवाया। 

एक साल बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ। तहरीर पर पुलिस ने संदीप तथा सराफत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया आैर संदीप को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें