फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध गन्ने से लदा ट्रक पकड़ा

Fri, 08 Apr 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना/शामली।  ऊन शुगर मिल द्वारा अवैध रूप से गन्ना खरीद करने का मामला बृहस्पतिवार को पकड़ा गया। ऊन और शामली गन्ना सहकारी समिति के सचिव तथा डायरेक्टरों ने संयुक्त रूप से चेकिंग करते हुए गन्ने से लदा ट्रक पकड़ा। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मामले में झिंझाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम शामली गन्ना सहकारी समिति के सचिव अशोक कुमार शुक्ला और ऊन गन्ना सहकारी समिति के सचिव अशोक कुमार गुप्ता को भाकियू नेता विनोद निर्वाल, डायरेक्टर सतेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार आदि ने सूचना दी कि ऊन शुगर मिल में अवैध रूप से बगैर पर्ची के गन्ना खरीदकर ले जाया जा रहा है। इसी के चलते झिंझाना-  ऊन मार्ग पर गन्ने से लदा ट्रक टीम ने पकड़ लिया।

ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस मौके पर बुलाकर ट्रक को कब्जे मेें ले लिया गया। सचिव अशोक कुमार शुक्ला की तरफ से झिंझाना थाने में अवैध रूप से गन्ना खरीद करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उक्त ट्रक में बागपत के मलकपुर शुगर मिल क्षेत्र के किसानों से गन्ना खरीदकर लाया जा रहा था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ऊन शुगर मिल पर बगैर पर्ची के अवैध रूप से नकद गन्ना खरीदने के आरोप कई दिन से लग रहे हैं। भाकियू नेताओं और किसानों ने कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की, लेकिन गन्ना विभाग के अधिकारियों से लेकर ऊन मिल प्रबंधन अवैध गन्ना खरीद के आरोपों से इंकार करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें