फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसगांव में युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 08 Apr 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गन
विज्ञापन
बांसगांव के गोपालपुर में बृहस्पतिवार की शाम एक युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गांव के बाहर पुलिया पर खून से लथपथ युवक की लाश मिली। 
विज्ञापन


खजनी प्रतिनिधि के अनुसार बांसगांव के गोपालपुर निवासी सरताज का पुत्र नागेंद्र (27) अपने ट्रैक्टर से खेत की मड़ाई का काम करता था। बृहस्पतिवार की शाम साढ़े छह बजे उसके पास किसी का फोन आया, जिससे वह बाइक लेकर घर से चला गया।

बाद में गांव के लोगों को बढ़नी-हरनही संपर्क मार्ग की पुलिया पर नागेंद्र खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी बाईं कनपटी पर गोली मारी गई थी। पास ही उसकी बाइक भी खड़ी थी और निकट के खेत पर ही उसका ट्रैक्टर भी चल रहा था। सूचना मिलने पर घरवाले नागेंद्र को लेकर रात नौ बजे जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नागेंद्र सरताज के तीन बेटों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा भाई मुंबई में मजदूरी करता है। दूसरे नंबर का भाई कामकाज में उसकी मदद करता था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार के लोगों ने किसी से दुश्मनी होने से इन्कार किया है। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें