फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेर में की जा रही थी गोकशी, एक गिरफ्तार

Wed, 31 May 2017 12:25 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव टपराना में घेर में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने एक आरोपी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। मौके से गोवंश की खाल के अलावा उपकरण भी बरामद हुए। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव टपराना में तहसीन के घेर में छापा मारा, तो वहां भगदड़ मच गई। थानाध्यक्ष अवनीश गौतम के मुताबिक मौके से तहसीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।   जबकि उसके साथी इकराम और इमरान मौके से फरार हो गए। मौके से खाल और उपकरण बरामद हुए। पशु चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई गई। जांच में खाल गोवंश के होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
  इसके बाद आरोपी तहसीन तथा उसके दोनों साथियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दोपहर बाद आरोपी तहसीन को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें