धोखाधड़ी के वांछित का चालान
कैराना(शामली)। क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर खेड़ी निवासी सलीम कांधला थाने से धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहा था। मामले की विवेचना कोतवाली पुलिस कर रही थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी सलीम को नगर के शामली रोड से गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
भाई व पिता के साथ झगड़ा करने पर पकड़ा
कैराना(शामली)। क्षेत्र के गांव बरनावी निवासी सद्दाम अपने पिता व भाई के साथ किसी बात को लेकर झगड़ रहा था। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। बाद में उसके पिता ने भी कोतवाली पहुंचकर मामले की पुलिस को जानकारी दी।
बागपत पुलिस की दबिश
कैराना(शामली)। रविवार को जिला बागपत के थाना छपरौली में तैनात उपनिरीक्षक भगवत स्वरूप ने कोतवाली कैराना पर आमद दर्ज कराई। इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ नगर के मोहल्ला आलकलां में दबिश अभियान चलाया। दबिश के चलते मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस को मोहल्ले में कोई सफलता नहीं मिली। उपनिरीक्षक भगवत स्वरूप ने बताया कि कैराना का आलकलां निवासी एक व्यक्ति गाड़ी के फर्जी कागजात तैयार करने के बाद गाड़ी को बेचने के मामले में वांछित चल रहा है। छपरौली में फर्जी कागज पर गाड़ी पकड़ी गई थी।