फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला राजमिस्त्री का शव, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव कुड़ाना में राजमिस्त्री का शव उसी के खेत में पेड़ पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को पेड़ से उतारा। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना निवासी सतेंद्र (35) राजमिस्त्री था। शनिवार की सुबह वह घर से खेत पर जाने के लिए निकला था। करीब साढ़े सात बजे कुछ ग्रामीणों ने उसका शव खेत में पेड़ पर लटका हुआ देखा। इससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा। परिजन शामली में एक अस्पताल में भी पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका। उधर, कोतवाली पुलिस इस तरह की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें