बाबरी (शामली)। थानाक्षेत्र के गांव फतेहपुर के निकट मिनी ट्रक और कार की भिड़ंत में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को शामली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
रविवार सुबह दिल्ली के राजनगर एक्सटेंशन रोहिणी निवासी कुलदीप अपने परिवार के लोगों के साथ कार से बाबरी थानाक्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब वे थानाक्षेत्र में गांव फतेहपुर के निकट पहुंचे तो मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहे टायरों से लदे मिनी ट्रक के साथ कार की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत में कार चला रहे कुलदीप के साथ शीतल, पुरामनी, बिश्रा और राजवती गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची कार कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर शामली सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों की हालत गंभीर देेखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी नेमचंद सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक मिनी ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।