थानाभवन। मसावी गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कराते हुए मामला शांत कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लेते हुए चालान कर दिया।
क्षेत्र के गांव मसावी निवासी मनोज और अमन पक्ष में शनिवार दोपहर को क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हो गया था। उस समय तो आसपास के लोगों ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत करा दिया था। इसके बाद रात में दोनों पक्ष में फिर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष से मनोज, रूबिन व दूसरे पक्ष से रोहित, अमन, अनित, सागर, रोहित कुमार घायल हो गए। मारपीट होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने सातों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि सभी आरोपियों का चालान कर दिया है।