फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड्डी टूटी बाएं पैर की, मेडिकल रिपोर्ट बना दी दाएं की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाभवन। मारपीट के मामले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। दस दिन पहले मारपीट के मामले में घायल वृद्ध की बाएं पैर की हड्डी टूटी लेकिन डॉक्टर ने मेडिकल रिपोर्ट में दाएं पैर का जिक्र कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी कन्हैयालाल (60) का दस दिन पहले अपने पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया था। इस दौरान हुई मारपीट में उसका बायां पैर टूट गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें एक्स-रे और उपचार के लिए मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने थानाभवन सीएचसी की रिपोर्ट के आधार पर कन्हैया लाल के दाएं पैर का एक्सरे कर दिया। बाद में जब परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने चिकित्सक को बताया कि उनका बायां पैर टूटा हुआ है। इस पर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने परिजनों को थानाभवन के सरकारी अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट ठीक कराने के लिए वापस भेज दिया। पिछले आठ दिन से परिजन सरकारी अस्पताल के चक्कर काट रहे है। शुक्रवार को कन्हैया लाल की बेटे राहुल ने बताया कि डॉक्टर अपनी लापरवाही स्वीकार करने को ही तैयार नहीं। बाद में उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को इस संबंध में शिकायत की। इसके बाद घायल की मेडिकल रिपोर्ट ठीक हो सकी। इस संबंध में थानाभवन के चिकित्सा अधीक्षक कांति प्रसाद ने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी। साथ ही संबंधित चिकित्सक से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें