बच्ची के साथ छेड़छाड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कैराना।
पुलिस ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बृहस्पतिवार की रात कस्बा कैराना के मोहल्ला निवासी सात वर्षीय बच्ची को पड़ोसी युवक ने जबरदस्ती अपने मकान में ले जाकर दुराचार की कोशिश की थी। बच्ची के परिजनों ने आरोपी युवक के परिवार से शिकायत की थी, तो पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे दी गई थी। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को पुलिस ने अहसान कुरैशी व सोनू कुरैशी को जेल भेज दिया था। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह मुख्य आरोपी सैफ कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को मुजफ्फरनगर स्थित कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। अभी तो आरोपी फरार हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं।
फैक्ट्री के बाहर से बाइक चोरी
कैराना। गांव जहानपुरा निवासी इरशाद ने कोतवाली कैराना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार सुबह वह आर्यपुरी स्थित चम्मच फैक्ट्री में गया था। इसी दौरान फैक्ट्री के बाहर से उसकी बाइक चोरी कर ली गई।