फव्वारा चौक पर नशे में ट्रक चालक ने ई-रिक्शा चालक से विवाद होने पर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार रात विजय चौक की तरफ से आते समय ट्रक चालक वलीम निवासी बंतीखेड़ा (बाबरी) की फव्वारा चौराहा पार कर रहे ई रिक्शा चालक से कहासुनी हो गई। ट्रक चालक गाली गलौज लगने लगा, जिससे हंगामा हो गया। इसी दौरान पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और ट्रक चालक को समझाने लगे, तो वह पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता करने पर उतारु हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक वलीम को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि रविवार को ट्रक चालक को शांतिभंग की आशंका के चलते गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया है।