फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में दिनदहाड़े बस पर फायरिंग, चार दबोचे

Sun, 11 Feb 2018 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
बस पर फायरिंग करने के मामले में पकड़े गए आरोपी और बरामद असलहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा। भाजपा के जिला महामंत्री अरुण कुमार गुप्ता अन्नू की बस पर कार में सवार युवकों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी। चालक ने उदी चौकी पर बस खड़ी कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने घेराबंदी कर चार हमलावरों को दबोच लिया है। इनके पास से दो कारें, दो राइफलें और एक रिवाल्वर बरामद हुई है। असलहे बैंक व पुलिस कर्मियों के नाम पंजीकृत बताए गए हैं। घटना के पीछे पेट्रोल पंप पर बस चालक और एक आटो चालक के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन

भाजपा महामंत्री अन्नू गुप्ता की बस के चालक राम प्रताप ने डीजल डलवाने के बाद लुहन्ना चौराहे के पास एक होटल के सामने बस खड़ी कर दी थी। तभी बस पर फायरिंग की गई। बताते हैं कि इससे पहले मोहना, ग्वालियर (मप्र) निवासी बस चालक राम प्रताप की पेट्रोल पंप पर ही डीजल डलवाने के दौरान एक आटो चालक से विवाद हो गया था। फायरिंग करने वाले कार में सवार थे। फायरिंग होते ही राम प्रताप ने बस दौड़ा दी और चालक ने उदी चौकी पर ले जाकर खड़ी की। उसने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने घेरा बंदी कर चार लोगों को धर दबोचा। इनमें मैनपुरी के करहल के नगला हरे निवासी प्रशांत यादव उर्फ रौली यादव, प्रबल प्रताप यादव उर्फ अतुल, मनीष यादव व फ्रें ड्स कालोनी निवासी रिषी यादव शामिल हैं। चालक राम प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि फायरिंग में दो चार पहिया वाहन चिह्नित हुए हैं। दोनों गाड़ियों को जसवंतनगर की ओर भागते हुए पकड़ा गया। तीन हमलावर भाग निकले। हमलावरों के पास से दो राइफल व 32 बोर की एक रिवाल्वर बरामद हुई। साथ ही 315 बोर के 18 कारतूस, 315 बोर के 20 खोखे, 32 बोर रिवाल्वर के 19 कारतूस व 12 खोखे बरामद हुए हैं। पूछताछ में हमलावर टोनी यादव ने बताया कि उसने पिता राजेश यादव की लाइसेंसी राइफल से फायर किया था। राजेश यादव 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा में मुख्य आरक्षी हैं। प्रबल प्रताप सिंह उर्फ अतुल यादव के पास मिली राइफल उसके चाचा देवेंद्र सिंह की है। देवेंद्र सिंह कोआपरेटिव बैंक इकदिल में सचिव हैं। मनीष यादव के पास मिली रिवाल्वर उसके पिता सुनील यादव की है। सुनील यादव की तैनाती आरक्षी अभियोजन कार्यालय कानपुर नगर में है। सीओ ने बताया कि इन सबके विरुद्ध भी धारा 29/30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कराया गया है। इनके शस्त्र निरस्तीकरण की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें