किन्नरों ने झिंझाना थाने में किया हंगामा
झिंझाना (शामली)। क्षेत्र बंटवारे को लेकर चल रहा दो किन्नरों के बीच झगड़े के चलते दोनों पक्षों में फिर झगड़ा हो गया। इसके बाद झिंझाना पहुंचे दोनों पक्षों के किन्नरों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया और भविष्य में झगड़ा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
किन्नर सोनिया व रीना के बीच चौसाना क्षेत्र पर अपना हक जताकर बधाई मांगने को लेेकर महीनों से झगड़ा चल रहा है। शनिवार को फिर दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष फिर थाना झिंझाना में पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप लगाए। इस दौरान सोनिया का कहना है कि चौसाना उसका क्षेत्र है। जबकि किन्नर रीना का कहना है की उसके गुरु श्यामो मरने से पहले उक्त क्षेत्र उसे देकर गई थी। आरोप है कि सोनिया जबरन वहा बधाई मांग रही है, जो कि गलत है। रीना ने बताया की पूर्व में चौसाना चौकी प्रभारी अनिल राघव ने फैसला कराया था, लेकिन वह अब उससे मुकर रही है। इसके बाद झिंझाना पुलिस ने दोनों के बीच फैसला करा दिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया की दोनों की बात सुनकर दोनों के बीच लिखित में फैसला करा दिया है। यदि कोई भी पक्ष अपनी बात से पलटता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किन्नरो में काजल,रेशमा, पूनम, रिंकी, मौसम,सोनिया आदि मौजूद रहे।