शामली। मोहल्ला पंसारियान में नाला पटरी के पास बोरी में गोमांस डालकर खुराफातियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार की दोपहर नगर के मोहल्ला पंसारियान के पास नाला पटरी गोंवश की खाल और बोरी में मांस पड़ा हुआ था। सूचना पर हिंदू संगठन कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मांस का सैंपल लेकर जांच कराई तो गोमांस की पुष्टि हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में हिंदु संगठन कार्यकर्ता कोतवाली में पहुंच गए और हंगामा किया। मामले में राजेश की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता का कहना था कि रोजाना शहर की सड़कों पर घूमने वाले गोवंश लापता हो रहे है। आरोप लगाया कि उन्हें रात में पकड़ कर काटा जा रहा है। मांग की कि शहर में चल रही मीट की दुकानों का सैंपल भरा जाए, ताकि ऐसे खुराफातियों पर कार्रवाई की जा सके। इस दौरान राहुल, धीरज कुमार, आकाश चौधरी, अनुज बंसल, सिद्घार्थ आदि मौजूद रहे। कोतवाली पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।