फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की झूठी सूचना देने पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। ऊन क्षेत्र के गांव बहेड़ा में चार बदमाशों द्वारा बंधक बनाकर गाड़ी और दो लाख रुपये लूटने की सूचना से पुलिस में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस का दावा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति ने साझीदार को धोखा देने के लिए लूट का नाटक रचा था। झूठी सूचना देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

रविवार रात लगभग दो बजे सद्दाम उर्फ सोनू निवासी गांव आमवाली ने 100-डायल पुलिस को फोन पर सूचना दी कि वह गाड़ी के मालिक जुल्फिकार और चालक उस्मान निवासी गांव मिमलाना जिला मुजफ्फरनगर के साथ उनकी गाड़ी में गांव बहेड़ा स्थित फार्म से 500 चूजे लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। गांव से करीब 500 मीटर दूर चलने पर चार बदमाशों ने हथियारों के बल गाड़ी और उसमें रखे दो लाख रुपये लूट लिए। एक बदमाश गाड़ी लेकर चला गया, जबकि तीन बदमाश उन तीनों को मौके पर ही बंधक बनाए रहे। बाद में तीनों बदमाश धमकी देते हुए चले गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।
थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना देने वाले सद्दाम से घटना की जानकारी ली गई तो वह अपने बयान बदलने लगा, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। साथ में मौजूद गाड़ी मालिक और चालक से जानकारी की गई तो उन्होंने गाड़ी में रुपये न होने की बात बताई। इसके बाद सद्दाम से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मुर्गी फार्म में ठाठ सिंह निवासी गांव खानपुर कला साझीदार है। उसे धोखा देने और बेईमानी करने की नीयत से उसने लूट का नाटक रचा था। थाना प्रभारी ने बताया कि खाली गाड़ी को क्षेत्र के गांव अंबेहटा से बरामद कर लिया गया। गाड़ी में लदे मुर्गी के चूजे और लूट करने के नाटक में शामिल चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है। लूट की झूठी सूचना देने वाले सद्दाम उर्फ सोनू के खिलाफ चोरी और झूठी सूचना देने की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी का चालान करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें