फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष के भाई के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

उधार दिए रुपये मांगने पर करीब आधा दर्जन लोगों ने बसपा जिलाध्यक्ष के भाई का सिर फोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे बसपा जिलाध्यक्ष ने घायल के अस्पताल में भर्ती कराया और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शामली के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी मुकेश की हनुमान टिल्ला पर फूड सप्लीमेंट की दुकान है। मुकेश के भाई सुनील जाटव बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष है। बताया कि थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड़ निवासी एक व्यक्ति पर उसके भाई के करीब 19 हजार दो सौ रुपये का उधार थे। इसमें से पांच हजार रुपये तो उसने चुका दिए, लेकिन शेष रुपये उसने नहीं दिए। रविवार शाम मुकेश किसी काम से सहारनपुर गया हुआ था। वहां से लौटते हुए वह हरड़ गांव में चला गया और आरोपी से अपने रुपये मांग लिए। इस पर आरोपियों ने उसकी सरिये से पिटाई कर दी। जिसमें वह घायल हो गए। सूचना पर सुनील जाटव भी पहुंच गए और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। उधर सुनील जाटव ने एसपी देवरंजन वर्मा को भी सोमवार को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें