फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के घर से गहने चोरी में युवती, सर्राफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के निजी चिकित्सक ने घर से लाखों रुपये के गहने चोरी होने के मामले में युवती और सराफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सराफ पर चोरी के गहने खरीदने का आरोप है। पुलिस ने युवती और सराफ को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड निवासी निजी चिकित्सक कुंवर महबूब अली खान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि नर्सिंग होम के ऊपर उनका आवास है। उन्होंने घर पर काम करने के लिए गुलशन नगर निवासी रुखसार उर्फ सीमा को रखा था। करीब डेढ़ माह पहले घर में रखे 36 हजार रुपये चोरी हो गए थे। सीसीटीवी कैमरे में पकड़ में आने पर सीमा ने रुपये वापस कर दिए थे। चिकित्सक का कहना है कि शनिवार को उन्हें अपनी पत्नी के साथ शादी में जाना था। इस दौरान उनकी पत्नी को अलमारी से सोने की चार चेन, दो झुमके, एक पेंडल और दो सोने की अंगूठी आदि गायब मिली। चिकित्सक ने सीमा पर गहने चोरी करने का शक जताते हुए उसकी बहन को भी शामिल होने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी युवती से पूछताछ की गई तो उसने सराफ ब्रह्मप्रकाश के यहां चोरी के गहने बेचना बताया। चिकित्सक की तहरीर पर आरोपी युवती और सराफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें