फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी से लदी तीन ट्रालियां पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिट्टी से लदी तीन ट्रालियां पकड़ी
विज्ञापन

कैराना। कोतवाली कैराना पुलिस ने बुधवार सुबह खुरगान रोड पर छापा मारकर अवैध खनन कर लाई गई मिट्टी से लदी तीन ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ लीं, जबकि तीनों ट्रैक्टर ट्रालियों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रालियों को कोतवाली लाकर सीज कर दिया।
कुर्की की नोटिस चस्पा
कैराना। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि दो साल पूर्व राजबाला वर्मा ने कैराना स्थित टीचर कॉलोनी निवासी रामअवतार वर्मा और उसकी पत्नी पूनम के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इसके चलते न्यायालय से अनुमति मिलने पर आरोपियों के घर पर कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिभंग की आशंका में तीन आरोपी पकड़े
कैराना। कस्बा कैराना के मोहल्ला नईबस्ती में बुधवार सुबह दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के नरेश और ऋषिपाल तथा दूसरे पक्ष से सुमित को हिरासत में ले लिया। बाद में तीनों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें