फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मेहनत मिट्टी में मिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली ।
विज्ञापन

एंटी भूमाफिया स्क्वॉड के नाम पर की जा रही कार्रवाई के नाम पर ऊन प्रशासन ने किसानों द्वारा की गई बुवाई को खुर्द बुर्द करते हुए सरकारी कब्जा ले लिया गया। उधर किसानों का कहना है कि वह जमीन उनकी है, जिसके वह मालिक है। किसानों ने एडीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर एंटी भू-माफिया स्क्वॉड टीम बनाकर लोगों द्वारा कब्जाई गई जमीन को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को ऊन प्रशासन द्वारा गांव शीतलगढ़ी में करीब सौ बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराने का दावा करते हुए वहां खड़ी गेहूं की फसल को तहस नहस कर दिया था और उक्त जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस मामले में बृहस्पतिवार को किसान पदम सिंह पुत्र धनसिंह, देवी सिंह पुत्र रामकिशन, नकली सिंह पुत्र रूढा, राकेेेश आदि शामली कलेक्ट्रेट में पहुंचे और एडीएम शिव बहादुर सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। किसानों ने बताया कि वह खसरा नंबर 528 के सहखातेदार है और संक्रमणीय भूमिधर है और पुरखों की जमीन पर किसानी कर रहे है। किसानों ने कहा कि शीतल गढ़ी मे प्रशासन ने जो कार्रवाई की है वह उनकी जमीन पर कर दी गई। इससे उनको मोटा नुकसान हुआ है। किसानों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें