आठ दिन पूर्व दुकान में हुई चोरी का माल बेचते हुए कबाड़ी को पीड़ित दुकानदार ने पकड़ लिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग की है। गांव लिलौन निवासी कय्यूम की कैराना रोड पर बिजलीघर के सामने टायर पेंचर की दुकान है। आठ दिन पूर्व उसकी दुकान में से गांव निवासी एक युवक ने छह टायर स्टपनी, लोहे की चादर चोरी कर ली थी। उसे उस युवक पर शक था। जिसके बाद से वह उसकी तलाश कर रहा था। आरोप है कि शुक्रवार आरोपी युवक चोरी की गई स्टेपनी को कबाड़ी मार्केट में एक कबाड़ी को बेचने के लिए सौदा कर रहा था। कय्यूम ने उसको रंगेहाथ पकड़ लिया और डायल-100 पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
एटीएम से ठगी के मामले में रिपोर्ट दर्ज
शामली। गढ़ीपुख्ता निवासी हसीन का आठ अप्रैल को एटीएम बदलकर ठग ने उसके खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद पीड़ित ने एसपी को शिकायत की थी। बृहस्पतिवार रात कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।