फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोटी में जहर देकर गाय को मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

गांव रामड़ा निवासी अब्बास ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर पर पशुपालन कर परिवार का गुजारा चला रहा है। रविवार शाम करीब आठ बजे वह खेत से वापस लौटा, तो देखा कि गाय बेचैन हो रही है, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। आरोप है कि गांव के ही एक दंपति ने अपने एक अन्य पारिवारिक के साथ मिलकर उसकी गाय को रोटी में जहर दिया है। गाय को रोटी देते हुए उसकी लड़की व ग्रामीण ने देखा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शांतिभंग में तीन लोग गिरफ्तार
कैराना। सोमवार को ग्राम जंधेड़ी निवासी सुंदर गांव में ही विद्युत विभाग के संविदा कर्मी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने पर उतारू था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उधर, जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे मुर्सलीन व हारुन निवासीगण गांव इस्सोपुर खुरगान को भी पुलिस ने गांव से पकड़ लिया। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें