फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह का किया भड़ाफोड़, छह बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। थानाभवन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान वाहन चोर गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पांच बाइकें बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार को शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री में कुछ बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। थानाध्यक्ष ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी और भाग निकले। फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। इसके बाद पीछा करके पुलिसकर्मियों ने मौके से गांव खानपुर थाना थानाभवन निवासी नीरज पुत्र शिवकुमार, मोनू उर्फ रावण पुत्र राजबीर, विकास पुत्र बिजेंद्र और रणदीप को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिवकुमार और मोनू से दो तमंचे, कारतूस व दो खोखे और विकास और रणदीप से चाकू बरामद हुए। इसके बाद बदमाशों की निशानदेही पर भनेड़ा उद्दा के जंगल में छापा मारकर चोरी की पांच बाइकें बरामद कर लीं। साथ ही दो और आरोपी खानपुर निवासी ओमकार पुत्र नरेश और सौरभ पुत्र विक्रम को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें