झिंझाना गाडीवाला चौक पर जेसीबी से मकान को ध्वस्त करते कर्मचारी।
- फोटो : SHAMLI
हाईवे की जद में आ रहे निर्माण को गिराना शुरू
शामली, झिंझाना। मेरठ-करनाल नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आ रहे निर्माण को सोमवार को हटाया गया। गाड़ीवाला चौक पर बारिश के बावजूद जेसीबी से निर्माण को गिराया गया। कुछ लोगों ने खुद ही अपने निर्माण तोड़ने शुरू कर दिए हैं।
सोमवार को गाड़ीवाला चौक पर रोड के चौड़ीकरण और ओवरब्रिज के निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण करने हाईवे की टीम जेसीबी लेकर पहुंची। इस दौरान एसडीएम व सीओ कैराना स्थानीय पुलिस के साथ पहुंचे। बारिश के दौरान ही उन्होंने निर्माण को हटाना शुरू कर दिया।
हाईवे के इंजीनियर अवनीश पाराशर ने बताया कि निर्धारित पैमाइश के अंदर निर्माण को हटाने का कार्य चल रहा है। करनाल हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर करीब आठ दिन पहले हाईवे और राजस्व विभाग की टीमों ने गाड़ीवाला चौक पहुंचकर अधिग्रहण करना चाहा था, लेकिन दुकानदारों के विरोध के चलते मामला पैमाईश तक ही अटक कर रह गया था। उस समय टीम दो दिन का समय देकर वापस चली गई थी। संवाद
शामली गाड़ी वाला चौक पर अतिक्रमण के दौरान मौजूद अधिकारी।- फोटो : SHAMLI