शामली कलेक्ट्रेट एनआईसी में युवक को नियुक्ति पत्र देती डीएम व विधायक
- फोटो : SHAMLI
विधायक ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए
शामली। जिले में चयनित चार पुरुष तथा दो महिला क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र दिए। नियुक्ति पत्र लेकर पुरुष और महिला क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों के चेहरे खिल उठे। नियुक्ति पत्र लेने वालों में टिटोली से प्रिया चौधरी, बझेड़ी से सोनिया, लांक पट्टी से राहुल मलिक, सुन्ना से सौरभ मलिक, करौंदा हाथी से मनीष मलिक व खेड़ीकरमू से सोनू कुमार शामिल रहे।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा व्यायाम प्रशिक्षक तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा 2018 सीधी भर्ती में चयनित 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी तथा 26 व्यायाम प्रशिक्षकों की नियुक्ति हुई। जिले में चयनित क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को सोमवार को भाजपा सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कलेक्ट्रेट एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र दिए।
शामली बरसात में छाता लगा कर स्कूटी पर गुजरता युवक व महिला- फोटो : SHAMLI