फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जून तक पूरा हो जाएगा दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे की सभी बाधा खत्म हो गई है। मेरठ -करनाल हाईवे के लांक से लेकर बुटराड़ा गांव तक 22 करोड़ रुपये की लागत से एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन का निर्माण होगा। तीन माह में एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा हो जाएगा। जून माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड तीन राज्यों को जोड़ने वाला दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से बागपत जिले के मवीकलां तक चालू हो चुका है। बागपत के मवीकलां से गणेशपुर चौक पर इंटरचेंज, उपरिगामी पुलों को छोड़कर एक्सप्रेसवे का ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है लेकिन भाजू में इंटरचेंज की मांग को लेकर भाकियू नेता और किसानों नेउपरिगामी पुल निर्माण का कार्य रुकवा दिया था। इस वजह से काम लटका था।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इंटरचेज दिए जाने की मांग को नामंजूर कर चुकी है। प्राधिकरण ने इंटरचेंज के स्थान पर सर्विस लेन बनाने का आश्वासन दिया है। भाकियू सर्विस लेन पर सहमत नहीं थी। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी भाकियू के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत की मौजूदगी में प्रशासन और प्राधिकरण के अधिकारियों और किसानों के बीच बुटराडा से लेेकर लांक गांव तक सर्विस लेन पर सहमति बनी। शामली से भाजू तक दस मीटर सडक, भाजू से मुंडभर होकर सिसौली जाने वाली सडक का निर्माण केका आश्वासन पर भाजू कट का विवाद समाप्त हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साइट इंजीनियर राजन पांडे ने बताया कि अगले एक सप्ताह में भाजू में उपरिगामी पुल का अधूरा कार्य शुरु हो जाएगा। तीन माह में एक्सप्रेस का मवींकलां से गणेशपुर चौक तक कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

लोकार्पण की तैयारी शुरू हुई
शामली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम 31 मई तक पूरा हो जाएगा। जून माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली और बागपत के अफसर तैयारियों में जुट चुके हैं। दिसंबर माह में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन संतोष कुमार यादव दिल्ली से लेकर बुटराडा तक निरीक्षण कर चुके हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि भाजू से लेकर मुंडभर तक सड़क निर्माण का 1.25 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार हो चुका है। शामली से लेकर भाजू तक दस मीटर सड़क चौड़ीकरण का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें