फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बढ़ गई रार... 47 और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नए जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान, शहर अध्यक्ष मुनेश देवी को लेकर कांग्रेसियों में चल रही रार रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी समेत 47 और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

हाल ही में कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान को फिर से जिलाध्यक्ष जबकि शामली की रहने वाली कार्यकर्ता सुदेश देवी को शहर अध्यक्ष बनाया था। इससे पूर्व दीपक सैनी जिलाध्यक्ष थे।
नए जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष का दूसरे कुछ कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि नए पदाधिकारी नियुक्ति करते समय उनसे नहीं पूछा गया। तीन दिन पूर्व पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक सैनी समेत 38 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया था। पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक सैनी पे प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि अब युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी, चौधरी प्रदीप राठी, अनिरुद्ध, कविता गोस्वामी, संगीता वर्मा, सुमन शर्मा, नासिर चौधरी, मुरसलीम, नीरज सैनी आदि समेत 47 ने इस्तीफा दिया।
विज्ञापन

साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष से इस्तीफा स्वीकार कराने की मांग की। कहा कि पार्टी को कुछ लोग नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान ने कहा कि कौन लोग इस्तीफा दे रहे हैं मुझे जानकारी नहीं है। पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका सही ढंग से निर्वहन करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें