शामली। हरियाणा के करनाल में टोल प्लाजा पर किसानों के ऊपर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को रालोद हस्तिनापुर क्षेत्र के अध्यक्ष यशवीर सिंह के नेतृत्व में बागपत, शामली, मेरठ के कार्यकर्ता करनाल टोल प्लाजा पहुंचे। उन्होंने हरियाणा सरकार की ज्यादती की निंदा की है।
यशवीर सिंह ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कि यूपी के रालोद हरियाणा के किसानों के साथ खड़ा है। हरियाणा पुलिस और सरकार की ज्यादतियों के खिलाफ किसान पंचायत में जो निर्णय लेंगे। रालोद कार्यकर्ता पंचायत में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। हरियाणा सरकार द्वारा किसानों का बिजली पानी बंद करने की निंदा की गई। करनाल जाने वालों रालोद नेताओं में पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर योगेंद्र चेयरमैन, ऋषिराज राझड़, अशरफ अली, प्रसन्न चौधरी, अखिल बंसल, वीरपाल राठी, धीरज उज्जवल, कुलदीप उज्जवल, अजय तोमर,प्रवेंद्र तोमर, फरीद अंसारी, सर्वेश, उमेश कुमार,अमित तोमर मौजूद रहे।