फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्कूलों में बच्चों ने लगाए पौधे, बनाई रंगोली

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिषदीय स्कूलों में दूसरे दिन ग्रीष्मकालीन शिविर में हुईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो
शामली। परिषदीय स्कूलों में दूसरे दिन ग्रीष्मकालीन शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
स्कूलों में दूसरे दिन भी बच्चे शिविर में काफी उत्साहित नजर आए। गांव सिंभालका के कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेशमा ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को प्रार्थना के बाद निशा चौधरी ने योग कराया। हिमानी ने बच्चों को मिलेट्स के बारे में जानकारी दी। ग्राम प्रधान संजीव कुमार के सहयोग से बच्चों ने पौधरोपण, छात्राओं ने रंगोली बनाई। कमलेश और सीमा वशिष्ठ ने सहयोग प्रदान किया। वहीं जिन बच्चों ने पौधे लगाए, उन बच्चों के नाम पर ही पौधे का नाम रख दिया। साथ ही उसी बच्चे को पौधे की देख-रेख की जिम्मेदारी दी गई। मीनाक्षी ने प्लास्टिक की बेकार बोतलों से सुंदर गमले बनाना सिखाया।
विज्ञापन

वहीं गांव लिलौन स्थित उच्च प्राथमिक प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने बताया कि बच्चों से रंगोली बनवाई गई। शिक्षिकाओं ने बच्चों को योग कराते हुए उसके लाभ बताए। इस दौरान बच्चों को झूला भी झुलाया गया। वहीं पर्यावरण के बारे में विस्तार से बताया और पौधे रोपित कर उनकी देखभाल कर पर्यावरण को बचाने के प्रति जागरूक किया। माजरा रोड स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक स्कूल में प्रधानाध्यापिका बेबी रानी ने बच्चों को पर्यावरण के बारे में बताया। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बच्चों ने सुंदर-सुंदर रंगोली बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें