फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे में उतरे करंट से बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला गोशाला रोड पर घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय बालक की विद्युत खंभे में आए करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने विद्युत निगम की लापरवाही से बालक की मौत होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला गोशाला रोड पर बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे अभिषेक उर्फ आरव (6) अपने बड़े भाई सोनू (8) के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए अभिषेक का हाथ घर के निकट लगे विद्युत खंभे से छू गया। खंभे में उतरे करंट का झटका लगने से अभिषेक बेहोश होकर गिर पड़ा। उसका भाई सोनू दौड़कर घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और अभिषेक को बेहोशी की हालत में निजी चिकित्सक के यहां ले गए यहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता मोनू की तरफ से कोतवाली में दी गई तहरीर में बालक की मौत विद्युत निगम की लापरवाही से खंभे में उतरे करंट से होना बताया गया है। मोनू मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विदित हो कि शहर में नौ दिन में करंट से मौत होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 28 जुलाई को वीवी इंटर कालेज रोड पर नया बाजार निवासी बीएड के छात्र नीलेश सचदेवा की खंभे में उतरे करंट से मौत हो गई थी। छात्र अपने परिवार के साथ शाहदरा में रहता था। वह पहले दिन अपने चाचा के यहां परीक्षा देने के लिए शामली आया था। घटना वाले दिन वह सुबह करीब साढ़े छह बजे बीएड की परीक्षा देने जा रहा था। करंट लगने क बाद छात्र सड़क पर बारिश के भरे पानी में गिर गया था। इस मामले में मृतक के पिता की तरफ से शहर कोतवाली में विद्युत निगम व नगरपालिका के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें