फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था के आगे कांवड़ियों के नहीं रूके कदम

विज्ञापन
कैराना से गुजरते कावडिये - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। कोरोना संक्रमण के कारण अबकी बार कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई थी। बावजूद इसके कुछ शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल और अन्य वाहनों से अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया है। 25 जुलाई से सावन मास शुरू हो गया था। इससे पहले ही उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी थी। कुछ दिन बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कांवड़ यात्रा को प्रतिबंध कर दिया था, लेकिन आस्था के सामने शिव भक्तों के कदम नहीं डिग सकें। छह अगस्त को शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। बृहस्पतिवार को कैराना के पानीपत खटीमा राजमार्ग पर कुछ शिव भक्त पैदल तो कुछ बाइकों पर सवार होकर गंगाजल लेकर आते नजर आए। पैदल आ रहे दीपक कांवड़ियों ने बताया कि सोमवार की सुबह वह हरिद्वार से जल लेकर पैदल चला था। उसे पानीपत जाना है। उनके साथ और भी कांवड़िये हैं, जो आगे पीछे चल रहे हैं। एक अन्य दूसरे कांवड़ियों ने बताया कि वे करीब आठ लोग सादे कपडे़ पहनकर हर की पैड़ी से जल लेकर आए हैं। उन्होंने आगे आकर कांवड़िये की वेशभूषा पहन ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें